फेफड़ों को बुरी तरह बर्बाद कर देती हैं ये चीजें, ना करें इनका सेवन

फेफड़ों को बुरी तरह बर्बाद कर देती हैं ये चीजें,  ना करें इनका सेवन

सेहतराग टीम

हमारे शरीर में विभिन्न अंग होते हैं। सभी अंग सही रहें तो हम स्वस्थ रहते हैं। वहीं अगर कोई भी अंग सुचारू रूप से काम नहीं करता है तो वो हमारे लिए काफी तकलीफदायक होता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए हमें बेहतर तरीके से अपना ख्याल रखने की जरूरत है। वैसे हमारे शरीर के सभी अंग बेहद जरूरी होते हैं। उन्हीं अंगों में फेफड़ा भी आता है, जो अगर अच्छे से काम ना करे तो फिल्टर होने के बाद ऑक्सीजन आपके पूरे शरीर तक नहीं पहुंचती है। ऐसे में लंग्स यानी फेफड़ों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।

पढ़ें- कोविड मैनेजमेंट पर एम्स का प्रोटोकॉल क्या कहता है? 

अगर आपके फेफड़े ठीक ढंग से काम नहीं करेंगे तो आपको अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया, टीबी, कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए आपके फेफड़ों का मजबूत होना बहुत ही जरूरी है, क्योंकि यह सीधे आपके लंग्स यानी पेफड़ों पर ही अटैक करता है। जिसके कारण आपको सांस लेने में अधिक समस्या होती है। 

फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए जरुरत है कि आप ऐसी चीजों का सेवन करें जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। लेकिन कई बार ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जिससे लंग्स डैमेज हो जाते हैं। जानिए ऐसी चीजों के बारे में जिनसे तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए।  

फेफड़ों को मजबूत ऱखने के लिए न करें इन चीजों का सेवन:

एल्कोहाल

अधिक मात्रा में एल्कोहाल का सेवन आपके लिवर और लंग्स को खराब कर सकता है। एल्कोहाल में सल्फाइट होता है तो अस्थमा का कारण भी बन सकता है इसके साथ ही लंग्स सेल्स को डैमेज कर देता है। अगर किसी फेफड़े संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं तो एल्कोहाल का सेवन कम ही करे तो बेहतर है। वहीं दूसरी ओर वाइन लंग्स के लिए अच्छी मानी जाती है।

अधिक नमक का सेवन

अगर आप अधिक मात्रा में नमक का सेवन करते हैं तो यह आपके लंग्स के लिए खतरनाक हो सकते हैं। हाई सोडियम डाइट के कारण आपको अस्थमा के लक्षण नजर आने लगेंगे। इसलिए जरूरी है कि कम से कम नमक का सेवन करें। डॉक्टरों के अनुसार एक दिन में  नमक 1500 से 2300mg खाना चाहिए। 

सॉफ्ट ड्रिंक

अगर आप विभिन्न तरीके की सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करते हैं तो आज ही बंद कर दें क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में शुगर होती है। अगर कोई व्यक्ति सप्ताह में 5 से अधिक ड्रिंक का सेवन करता है उसे जल्द ही ब्रोंकाइटिस की समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं बच्चे अस्थमा के शिकार हो सकते हैं।

फ्राइड फूड्स

फ्राइड फूड्स सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा खतरनाक है। इनका अधिक सेवन करने से आपको सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। इसके साथ ही यह मोटापा का कारण बनेगी। जिसके कारण आपका लंग्स पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अनहेल्दी फैट के कारण बैड कोलेस्ट्राल बढ़ने के साथ हार्ट संबंधी समस्या हो सकती है।

गोभी, ब्रोकली

एसिडिटी और ब्लोटिंग के कारण भी आपको सांस लेने में समस्या हो सकती है। जिसका असर फेफड़ों पर बुरा पड़ता है। इसलिए गोभी, पत्तागोभी, ब्रोकली आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर और न्यूट्रियंस पाए जाते हैं लेकिन यह पेट में गैस बनने का कारण बन जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें-

हड्डियों और जोड़ों को ऐसे प्रभावित करता है टीबी, जानें इसके बारे में सबकुछ

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।